भारतीय नौसेना प्रमुख ने कहा अंडमान में चाऊ की हत्‍या सुरक्षा का मसला नहीं

By Shobhna Jain | Posted on 3rd Dec 2018 | देश
altimg

नई दिल्‍ली, 03 दिसंबर, (वीएनआई) भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा अंडमान में अमेरिकी पर्यटक जॉन एलेन चाऊ की हत्‍या को सुरक्षा में हुई चूक से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। 

नौसेना दिवस से पहले एडमिरल लांबा नेवी एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा 'मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी तरह की तटीय सुरक्षा की कोई असफलता है। वह अंडमान निकोबार में एक पर्यटक के तौर पर भारत आए थे और उनके पास वहां रहने की मंजूरी थी। इस पूरे मामले की जांच अंडमान निकोबार कमांड पुलिस की ओर से की जा रही है।' इसके साथ ही एडमिरल लांबा ने अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों पर लगाम लगाने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। गौरतलब है नवंबर माह में अमेरिकी नागरिक एलेन चाऊ की सेन्टिनेलाइज जनजाति के हमले में मौत हो गई थी। कहा जा रहा है कि चाऊ एक मिशनरी के काम से भारत आए थे और वह इस जनजाति के लोगों के धर्म-परिवर्तन की कोशिशें कर रहे थे। इसके साथ ही तटीय सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 12th Apr 2025
Today in History
Posted on 12th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

प्रेरणा
Posted on 25th Feb 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india