एशियाई खेल 2023 : सात्विक-चिराग ने बैडमिंटन में इतिहास रचते जीता स्वर्ण

By Shobhna Jain | Posted on 7th Oct 2023 | खेल
altimg

07 अक्टूबर, (वीएनआई) 19 वें एशियाई खेलों में आज भारत ने बैडमिंटन में इतिहास रचते हुए पुरुषो के युगल मुक़ाबले में पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मलेशियन जोड़ी ओंग यू सिन और तेजो ईयो यी को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

गौरतलब है 61 सालों में बैडमिंटन की कोई भी जोड़ी भारत के लिए स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई लेकिन सात्विक और चिराग ने मिलकर आज इतिहास रच रचते हुए मलेशिया के ओंग यू सिन और तेजो ईयो यी की जोड़ी हराकर स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा कर दीखाया।

19 वे एशियाई खेल में आज खेले गए बैडमिंटन के पुरुष युगल के फाइनल मुक़ाबले में  पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी को पटखनी थी। इस दौरान स्कोर 21-16 रहा। वहीं मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम हारने के बाद दूसरा गेम 21-17 से अपने नाम कर लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में सात्विक-चिराग ने 21-19 से जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Kangana Ranaut attacks Sonia Gandhi.

Posted on 11th Sep 2020

altimg
अमीरी

Posted on 7th Mar 2017

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india