सीजीएफ चीफ ने कहा बर्मिंगम 2022 खेलों का हिस्सा नहीं होगी निशानेबाजी

By Shobhna Jain | Posted on 13th Aug 2019 | खेल
altimg

लंदन, 13 अगस्त, (वीएनआई) राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के प्रमुख लुई मार्टिन ने कहा कि 2022 बर्मिंगम खेलों में निशानेबाजी हिस्सा नहीं होगी। हालाँकि भारत ने बहिष्कार की धमकी दी है।

सीजीएफ अध्यक्ष मार्टिन ने कहा कि निशानेबाजी कभी इन खेलों का अनिवार्य हिस्सा नहीं था। उन्होंने कहा, एक खेल को इन खेलों का हिस्सा बनने का अधिकार हासिल करना होगा। उन्होंने कहा, 'निशानेबाजी कभी अनिवार्य खेल नहीं रहा। हमें इस पर काम करना होगा लेकिन निशानेबाजी खेलों का हिस्सा नहीं होगा। हमारे पास अब कोई जगह नहीं बची है। 

गौरतलब है 1974 के बाद पहला मौका होगा, जब निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों में जगह नहीं मिलेगी। वहीँ भारत राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी हमेशा से अच्छा करता रहा है। पिछले गोल्ड कोस्ट खेलों में उसने निशानेबाजी में 7 स्वर्ण सहित 16 पदक जीते थे। जबकि विरोध करते हुए भारत ने 2022 खेलों के बहिष्कार की धमकी दी थी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india