अफ्रीकी रफ़्तार पर भारी पड़ी रोहित-अजिंक्य की अटूट साझेदारी, भारत ने बनाये 224/3 रन

By Shobhna Jain | Posted on 19th Oct 2019 | खेल
altimg

रांची, 19 अक्टूबर, (वीएनआई) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज से खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक 224 रन बना लिए है। 

खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल जल्दी सम्पत होने तक रोहित शर्मा 117 रन बनाकर खेल रहे है, जबकि अजिंक्य रहाणे 83 रन पर नाबाद है। इससे पहले कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, वहीं अफ्रीकी रफ़्तार की धार में भारत की शुरुआत फीकी रही और मात्र 39 रन के योग पर ही भारत के तीन विकेट पवेलियन लौट गए। उसके बाद रोहित और रहाणे ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 185 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को संभाला। 

दोनों ने दिन के दूसरे सत्र चायकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए 134 रन जोड़े और भारत ने चायकाल तक 205/3 रन बना लिए थे। इसके बाद खराब रोशनी और मौसम की वजह से केवल 6 ओवर का खेल ही हो सका। भारत के लिए रोहित शर्मा ने इस सीरीज में तीसरा और करियर का छठा शतक जड़ते हुए नाबाद 117 रन बनाये, जबकि अजिंक्य रहाणे भी 83 रन बनाकर शतक के करीब है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाडा ने दो विकेट लिए और एनरिक नोर्तजे ने एक विकेट लिया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india