एशियाई खेल 2023 : मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

By Shobhna Jain | Posted on 4th Oct 2023 | खेल
altimg

हांगझोऊ, 04 अक्टूबर, (वीएनआई) चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे के 19 वें एशियाई खेल 2023 में भारत के जारी शानदार प्रदर्शन के 11वें दिन आज दिन का पहला पदक मंजू रानी और राम बाबू ने की जोड़ी ने 35 किलोमीटर पैदल रेस इवेंट में कांस्य पदक दिलाया और इसके बाद इस एशियाई खेल में भारत के पास अबतक 71 पदक हो गए हैं। 

19वें एशियाई खेल 2023 में इस मिश्रित युगल प्रतिस्पर्धा की 35 किलोमीटर दौड़ में चीन को स्वर्ण और जापान को रजत पदक मिला है। वहीं पदक तालिका में भारत एशियाई खेलों में 71 का आंकड़ा पार करते हुए अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से आगे निकल गया है। गौरतलब है कि साल 2018 के एशियाई खेलो में भारत ने 70 पदक जीते थे, जिसमें 16 स्वर्ण पदक थे। तो वहीं इस बार भारत 16 स्वर्ण पदक के साथ 71 पदक तक पहुँच गया है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 17th Oct 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india