अजिंक्य रहाणे के घर नन्ही परी का जन्म, साथी खिलाड़ियों ने दी बधाई

By Shobhna Jain | Posted on 5th Oct 2019 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर, (वीएनआई) दक्षिणअफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज खेल रहे भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के पिता बन गए। उनकी पत्नी राधिका ने बेटी को जन्म दिया।

गौरतलब है भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे फिलहाल विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम के साथ हैं। रहाणे ने अपने बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर के साथ 5 साल पहले 26 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं इस मौके पर हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए अजिंक्य रहाणे को बधाई दी। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india