कप्तान स्मिथ को सस्ते में आउट, चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने बनाये 153/4 रन

By Shobhna Jain | Posted on 23rd Feb 2017 | खेल
altimg
पुणे, 23 फरवरी (वीएनआई)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर आज से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में चायकाल तक 153/4 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (38), शॉन मार्श (16), पीटर हैंड्सकाम्ब (22) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (27) के विकेट गंवाए हैं। मेहमान टीम ने 63 ओवरों का सामना किया है। मैट रेनशॉ 38 रनों पर खेल रहे हैं जबकि मिशेल मार्श दो रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। रेनशॉ 82 के कुल योग पर तबीयत खराब होने के कारण मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए थे। रेनशॉ ने 100 गेंदों का सामना कर चार चौके और एक छक्का लगाया है। उस समय रेनशॉ का निजी योग 36 था। कप्तान स्मिथ का विकेट गिरने के बाद वह दोबारा मैदान में लौटे। भारत की ओर से उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, रवीचंद्रन अश्विन और जयंत यादव ने एक-एक सफलता हासिल की है। भोजनकाल तक मेहमान टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए थे। वार्नर को उमेश ने 82 के कुल योग पर आउट किया था। उस समय तक स्मिथ एक और शॉन मार्श एक रन पर नाबाद लौटे थे। वार्नर ने 77 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। उमेश ने 10 पारियों में पांचवीं बार वार्नर को आउट किया। भोजनकाल के बाद मार्श और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़े। मार्श को जयंत ने 119 के कुल योग पर आउट किया। इसके बाद कप्तान ने हैंड्सकॉम्ब के साथ तीसरे विकटे के लिए 30 रनों की साझेदारी की। हैंड्सकॉम्ब को जडेजा ने 149 के कुल योग पर आउट किया। हैंड्सकॉम्ब ने 45 गेंदों पर तीन चौके लगाए। इसी योग पर रवीचंद्रन अश्विन ने कप्तान को चलता कर मेहमानों को चौथा और सबसे बड़ा झटका दिया। स्मिथ पैर जमाते नजर आ रहे थे लेकिन अश्विन ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसाकर कप्तान विराट कोहली का काम आसान किया। स्मिथ ने 95 गेदों पर दो चौके लगाए। भारतीय टीम एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी है। भुवनेश्वर कुमार के स्थान पर जयंत यादव को अंतिम एकादश में जगह मिली है। आस्ट्रेलिया ने भारत में उसके खिलाफ लगातार सातवीं बार टॉस जीता है लेकिन इससे पहले के छह मौकों पर उसे हार मिली है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india