आईपीएल नीलामी में 12 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का रहा दबदबा

By Shobhna Jain | Posted on 19th Dec 2019 | खेल
altimg

नई दिल्ली, 19 दिसंबर, (वीएनआई) आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए कोलकाता में आज हुई नीलामी में सबसे ज्यादा चर्चा में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स रहे। 

आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने आज हुई नीलामी मेंऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर  पैसा बहाने के लिए कोई परहेज नहीं किया। जिसमे 12 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर कुल 54 करोड़ खर्च हुआ। सबसे ज्यादा कीमत हासिल की तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने जिनकी कीमत 15.50 करोड़ में पड़ी। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पछाड़ा है जिनकी 2017 में राइजिंग पुणे सुपरज्वाइंट्स ने 14.5 करोड़ की बोली लगाई थी। 

इसके अलावा 1 करोड़ बेस प्राइस वाले नाथ कुल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रूपए में खरीदा। ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में पंजाब ने खरीदा। आरोन फिंच को 4.40 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा। केन रिचर्डसन को 4 करोड़ में आरसीबी ने ख़रीदा। एलेक्स कैरी को 2.40 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। जोश हेजलवुड को 2 करोड़ में चेन्नई ने खरीदा। क्रिस लिन को 2 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। मिचेल मार्श को 2 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। डेल स्टेन को 2 करोड़ में आरसीबी ने ख़रीदा। जोसुआ फिलिप को 20 लाख में बेंगलुरू ने खरीदा। डेविड मिलर को 75 लाख में राजस्थान ने खरीदा। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 9th Nov 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india