रियो ओलम्पिक में इंडोनेशिया के नाम बैडमिंटन मिश्रित युगल का स्वर्ण

By Shobhna Jain | Posted on 17th Aug 2016 | खेल
altimg
रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त (वीएनआई)| 31वें ओलम्पिक खेलों के 12वें दिन आज बैडमिंटन की मिश्रित युगल स्पर्धा के फाइनल में इंडोनेशिया की जोड़ी टोंटोवी अहमद और लिलियाना नाटसिर ने मलेशिया की जोड़ी पेंग सून चान और लियू यिंग गोह को 21-14, 21-12 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मलेशिया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इंडोनेशियाई जोड़ी ने पहले गेम में एकतरफा खेल दिखाया और 14-9 की बढ़त ले ली। जल्द ही इस जोड़ी ने स्कोर 19-13 कर मलेशियाई जोड़ी से वापसी का मौका छीन लिया। 20 मिनट तक चले इस गेम में इंडोनेशियाई जोड़ी ने 21-14 से जीत दर्ज की। अहमद और लिलियाना की जोड़ी ने दूसरे गेम की भी अच्छी शुरुआत की और पहला अंक हासिल किया। जल्द ही इस जोड़ी ने 7-4 की बढ़त ले ली। चान और लियू की जोड़ी ने वापसी की कोशिश की लेकिन वह परे मैच में जीत के अंतर को कम नहीं कर सके। अंतत: इंडोनेशियाई जोड़ी ने 23 मिनट तक चले दूसरे गेम में 21-12 से जीत दर्ज की और अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाया। रियो ओलम्पिक में इंडोनेशिया का यह पहला स्वर्ण पदक है तथा कुल तीन पदकों के साथ पदक तालिका में 39वें स्थान पर पहुंच गया।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 6th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india