भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Sep 2016 | खेल
altimg
कानपुर, 22 सितम्बर (वीएनआई)| भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम के लिए यह 500वां ऐतिहासिक टेस्ट है। टॉस के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस खास अवसर पर टीम की कप्तानी करके काफी खुश हैं। यह उनके लिए गर्व की बात है। भारतीय टीम छह बल्लेबाजो, दो स्पीनरों और दो तेज गेंदबाजों और एक ऑलराउंडर के साथ खेल रही है। टीमें- भारत : मुरली विजय, लोकेश राहुल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, उमेश यादव, मोहम्मद समी। न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, केन विलियमसन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, बी.जे वाटलिंग, मिशेल सेंटनर, मार्क क्रेग, नील वैग्नर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बाउल्ट।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history : Mother Teresa
Posted on 26th Aug 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india