राजधानी दिल्ली में बारिश से तापमान गिरा

By Shobhna Jain | Posted on 12th Mar 2017 | देश
altimg
नई दिल्ली, 12 मार्च (वीएनआई)| देश की राजधानी दिल्ली में ही पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पारा गिर गया है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान 10.5 दर्ज किया गया। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज सुबह बारिश भी हुई। सुबह 8.30 बजे आद्रता 93 फीसदी थी। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली में 6.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने हालांकि रविवार को दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री कम है। शनिवार को हालांकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम 11.4 डिग्री सेल्सियस था।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 5th Mar 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india