आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला

By VNI India | Posted on 25th May 2025 | राजनीति
लालू यादव

नई दिल्ली, 25 मई,  (वीएनआई) राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सिर्फ पार्टी से ही नहीं परिवार से भी बेदखल कर दिया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि तेज प्रताप 'अपने निजी जीवन का भला -बुरा खुद समझ सकते हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र (तेज प्रताप) की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

गौरतलब है लालू यादव ने ये फैसला तेज प्रताप यादव के बीते दिन रिलेशनशिप के ऐलान के बाद लिया है। तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव नाम की गर्लफ्रेंड के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी और कहा कि कई सालों से वो दोनों रिलेशनशिप में हैं। जिसके बाद उन्होंने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 20th Jul 2026
Today in History
Posted on 20th Jul 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

krn
Today in History

Posted on 9th Nov 2025

dhoni
Today in History

Posted on 7th Jul 2026

Thought of the Day
Posted on 22nd Jul 2026
Thought of the Day
Posted on 11th Jun 2025
Thought of the Day
Posted on 16th Jun 2026
Today in History
Posted on 12th Jun 2026
Thought of the Day
Posted on 12th Jun 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india