राहुल गांधी ने कहा डोनाल्ड ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र मोदी सरेंडर हो गए

By VNI India | Posted on 3rd Jun 2025 | राजनीति
राहुल गांधी

नई दिल्ली, 3 जून (वीएनआई) लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने आज भोपाल से संगठन सृजन अभियान की शुरूआत करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक इशारे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सरेंडर कर दिया था।

राहुल गांधी ने दावा किया कि वो भाजपा और आरएसएस को पूरी तरह से समझते हैं। इसके साथ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ने ऑपरेशन सिंदूर, 100 घंटे तक मिसाइलों और हवाई हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक इशारे के बाद सरेंडर कर दिया था। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, लोकसभा में मैंने वादा किया था कि जाति जनगणना लोकसभा और राज्‍य सभा में पास होगा। अब मैं आरएसएस-बीजेपी को अच्छी तरह समझता हूं। अगर उन पर थोड़ा दबाव डाला जाता है, तो वे डर के मारे भाग जाते हैं। इसी तरह, जब ट्रंप ने मोदी को उधर से एक इशारा किया, फोन उठाया और कहा मोदी जी क्‍या कर रहे हो? नरेंद्र, सरेंडर। और जी हुजूर करके नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया।

राहुल गांधी ने आगे कहा, एक समय था 1971 में, जब अमेरिका का सातवां बेड़ा आया था, लेकिन इंदिरा गांधी जी ने कहा था, "मैं वह करूंगी जो मुझे करना है। यह बीजेपी-आरएसएस के लोगों का चरित्र है। स्वतंत्रता के समय से ही उन्हें सरेंडर पत्र लिखने की आदत है। कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं करती है। गांधीजी, नेहरूजी, सरदार पटेलजी - ये सरेंडर करने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि महाशक्तियों के खिलाफ लड़ने वाले लोग हैं।"


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

ballot
Thought of the Day

Posted on 17th Sep 2026

kolkata
Today in History

Posted on 3rd Oct 2025

Today in History
Posted on 11th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 17th Aug 2026
Thought of the Day
Posted on 12th Mar 2026
Today in History
Posted on 10th Feb 2026
Today in History
Posted on 18th Jul 2025
Thought of the Day
Posted on 1st May 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india