प्रियंका के लिए वायनाड में प्रचार कर सकती है ममता बनर्जी

By VNI India | Posted on 21st Jun 2024 | राजनीति
प्रियंका गांधी

नई दिल्ली, 21 जून, (वीएनआई) कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रचार कर सकती हैं। 

सूत्रों के अनुसार हाल ही में, कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने ममता बनर्जी के साथ एक गुप्त बैठक की, जहां उन्होंने कथित तौर पर उनसे वायनाड में प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन करने का आग्रह किया। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक का उद्देश्य दोनों दलों के बीच की खाई को पाटना था। 

गौरतलब है क‍ि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद वायनाड की सीट अब खाली हो चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस सीट को छोड़कर रायबरेली की सीट को चुना। अब वायनाड में उपचुनाव के लि‍ए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम आगे कर द‍िया गया है। यह पहली बार होगा क‍ि प्रियंका क‍िसी सीट पर चुनावी रण में होंगी। राष्ट्रीय नेतृत्व के इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य केरल में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करना है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india