कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

By VNI India | Posted on 3rd Jun 2026 | राजनीति
डीके शिवकुमार

नई दिल्ली, 3 जून, (वीएनआई) कर्नाटक की राजनीति में कांग्रेस के लिए लंबे समय से सक्रीय भूमिका निभा रहे डीके शिवकुमार ने आखिरकार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। 

बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। डीके शिवकुमार ने भारत के संविधान की प्रति हाथ में लेकर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ कांग्रेस हाईकमान द्वारा मंजूर किए गए 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद थे। कई नामी हस्तियों के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और वेणुगोपाल भी उपस्थित थे। शिवकुमार ने शपथ लेने से पहले खरगे-सिद्धारमैया, वेणुगोपाल सहित राहुल गांधी को सम्मानित किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 1st Oct 2026
Today in History
Posted on 1st Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

box1
Thought of the Day

Posted on 9th Sep 2026

Today in History
Posted on 7th Sep 2025
Today in History
Posted on 13th Aug 2026
Today in History
Posted on 8th Jul 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india