प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति से लेकर दुनिया भर से मिली बधाइयों की बौछार

By VNI India | Posted on 17th Sep 2025 | देश
राष्ट्रपति

दिल्ली, 17 सिंतबर (वीएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज 75वें जन्मदिन पर न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि विपक्षी दलों के नेता, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और लाखों कार्यकर्ता शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने उनके जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ने का निर्णय लिया है। जोकि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर "सेवा पखवाड़ा" के रूप में चलेगा। इसके अंतर्गत देशभर में रक्तदान शिविर, नमो दौड़ और पौधरोपण जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि उन्होंने अपने परिश्रम और नेतृत्व से देश में नई कार्यसंस्कृति बनाई है। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री मोदी स्वस्थ और दीर्घायु रहें। उन्होंने लिखा, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने चांद से लेकर समुद्र की गहराई तक इतिहास रचा है। उन्होंने स्वदेशी वैक्सीन से लेकर स्टार्टअप और रक्षा क्षेत्र तक देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी जी को 'विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता' बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। योगी ने प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पिछले 8 साल से मोदी जी की टीम का हिस्सा होना उनका सौभाग्य है। पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री के 27 अंतरराष्ट्रीय सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि देश को निर्णायक और ईमानदार नेतृत्व मिला है। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए अरदास की।

सम्बंधित खबरें

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

khera
pawankhera

Posted on 24th Apr 2026

sunshine
Thought of the Day

Posted on 13th Sep 2025

Today in History
Posted on 18th Jul 2025
Today in History
Posted on 6th Dec 2025
Today in History
Posted on 1st Jul 2026
Today in History
Posted on 28th Nov 2025
Thought of the Day
Posted on 25th Nov 2025
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india