मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के विकास विजन पर जीत, महायुति के पास अब 25 मेयर

By VNI India | Posted on 16th Jan 2026 | राजनीति
मुख्यमंत्री फडणवी

नई दिल्ली, 16 जनवरी (वीएनआई) बृहन्मुंबई महानगरपालिका  में बीजेपी-शिंदे गुट महायुति ने बहुमत आकंड़ा पार कर लिया, जहां ठाकरे गुट को करारी शिकस्त मिली। वहीं इस जीत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी के विकास विजन से जोड़ते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने मोदी पर गहरा भरोसा जताया है।

महाराष्ट्र में 9 साल बाद हुए नगर निकाय चुनावों में BJP-नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में से अधिकांश में महायुति ने बहुमत हासिल कर लिया है, जिससे ठाकरे परिवार का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा टूट गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जीत के बाद कहा, 'सबसे पहले, महाराष्ट्र के नागरिकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने नगर निगम चुनावों में भाजपा को शानदार जीत दिलाई। इन चुनावों के बाद भाजपा और महायुति 25 महापौर चुनेंगे। हमने ये चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ लड़े... इसीलिए हमें रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला। इन नतीजों से साफ हो गया है कि महाराष्ट्र पीएम मोदी पर बहुत भरोसा करता है।'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 9th Oct 2026
Today in History
Posted on 9th Oct 2026
Thought of the Day
Posted on 7th Oct 2026
Today in History
Posted on 7th Oct 2026

Connect with Social

प्रचलित खबरें

forest
Thought of the Day

Posted on 5th Jun 2026

nanak
Today in History

Posted on 5th Nov 2025

mah2
Today in History

Posted on 29th Jun 2026

Today in History
Posted on 16th Aug 2026
Today in History
Posted on 30th Apr 2025
Today in History
Posted on 21st Aug 2026
Today in History
Posted on 11th Aug 2026
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india