सोनिया गांधी ने कहा दशकों में बनाई गई संपत्तियां बेच रही है सरकार

By Shobhna Jain | Posted on 27th Aug 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 अगस्त, (वीएनआई) कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दशकों में बनाई गई संपत्तियां सरकार बेच रही है। 

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, जीएसटी मुआवजा एक बड़ा मुद्दा लगता है। संसद द्वारा पारित कानूनों के अनुसार समय पर राज्यों को मुआवजा दिया जाना महत्वपूर्ण है और ऐसा नहीं हो रहा है। बकाया जमा हो गए हैं और राज्य वित्त बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'जीएसटी को सहयोगात्मक संघवाद के उदाहरण के तौर पर लागू किया गया। इसमें राज्यों को पांच साल तक 14 प्रतिशत की दर से मुआवजा देने का वादा किया गया है। केंद्र सरकार ने अपने इस वादे को तोड़ दिया है।

सोनिया गांधी ने आगे मोदी सरकार द्वारा सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण का मामला उठाते हुए कहा कि, दशकों से बनाई गई सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियां बेची जा रही हैं। कुछ राज्य सरकारों ने अपना विरोध व्यक्त किया है। छह हवाई अड्डों को निजी हाथों में दिया गया है। रेलवे, देश की जीवन रेखा का भी निजीकरण किया जा रहा है। गौरतलब है इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के सीएम, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल हुए।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

असफलता
Posted on 15th Mar 2017
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india