लुधियाना में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू

By Shobhna Jain | Posted on 24th Feb 2018 | राजनीति
altimg

चंडीगढ़, 24 फरवरी (वीएनआई)| पंजाब में लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हो गई लेकिन इससे पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई। मतदान की प्रक्रिया शाम चार बजे तक जारी रहेगी।

नगर निगम की 95 सीटों पर कुल 494 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। नतीजों का ऐलान 27 फरवरी को होगा। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन और आम आदमी पार्टी-लोक इंसाफ पार्टी के गठबंधन के बीच है।

लुधियाना में 10.5 लाख से अधिक मतदाता हैं। मतदान के लिए 1,153 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे जल आपूर्ति, स्वच्छता की कमी, प्रदूषण, खराब सड़कें और खस्ताहाल बुनियादी ढांचा है। शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
सहायता

Posted on 19th Mar 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india