वीरप्पा मोइली ने कहा G-23 कांग्रेस को कर रहा है कमजोर

By Shobhna Jain | Posted on 18th Mar 2022 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 18 मार्च, (वीएनआई) हाल ही में पांच राज्यों के हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद G-23 के नेता एक बार फिर से कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की मांग दोहरा रहे हैं। वहीं वीरप्पा मोइली ने कहा G-23 कांग्रेस को कमजोर कर रहा है। 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि यह समूह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बना रहा है और पार्टी को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि हम सत्ता में नहीं हैं कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को घबराना नहीं चाहिए। भाजपा और अन्य दल आया राम गया राम हैं। वे आते जाते रहेंगे, लेकिन कांग्रेस यहीं रहेगी। हमें समाज के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस के भीतर सुधार करना चाहती हैं, लेकिन उनके आसपास के नेता ऐसा नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक बारहमासी पार्टी नहीं हो सकती और मोदी के बाद यह राजनीति की उथल-पुथल को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।

गौरतलब है  कि गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के समूह G-23 कांग्रेस पार्टी की वर्तमान स्थिति के लिए गांधी परिवार पर निशाना बनाता रहा है और इसी के चलते पार्टी नेतृत्व में बदलाव की मांग दोहराता रहा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india