योगी आदित्याथ कन्नूर में भाजपा की रैली में शामिल हुए

By Shobhna Jain | Posted on 4th Oct 2017 | राजनीति
altimg

कन्नूर (केरल), 4 अक्टूबर (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज केरल भाजपा अध्यक्ष कुमानेम राजशेखरन द्वारा आयोजित राज्यव्यापी 'जन रक्षा यात्रा' में शामिल हुए। 

भाजपा प्रमुख अमित शाह ने मंगलवार को पयन्नूर से 'जन रक्षा यात्रा' को शुरू किया था, जो 17 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम तक पहुंचने से पहले 11 जिलों से होकर गुजरेगी। आदित्यनाथ ने यहां एक मंदिर में पूजा करने के बाद बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और सुबह 11 बजे पदयात्रा की शुरुआत की।

यह पदयात्रा आज 10 किलोमीटर तक का क्षेत्र कवर करेगी। आदित्यनाथ शाम को यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री (वित्त) शिवप्रसाद शुक्ला, केरल के फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद सुरेश गोपी और पार्टी के महासचिव अरुण सिंह भी यात्रा में भाग ले रहे हैं।  इस मार्च का उद्देश्य 'भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राजनीतिक हिंसा को उजागर करना है।'


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of day
Posted on 28th Feb 2025
Today in History
Posted on 28th Feb 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

आज का दिन :
Posted on 14th Jan 2018
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india