सुषमा स्वराज ने कहा भाजपा महिला विरोधी नहीं

By Shobhna Jain | Posted on 14th Oct 2017 | राजनीति
altimg

अहमदाबाद, 14 अक्टूबर (वीएनआई)| भारत की विदेश मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज ने आज विपक्ष द्वारा भाजपा को 'महिला विरोधी पार्टी' कहे जाने पर आड़े हाथों लिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में छह महिला कैबिनेट मंत्री हैं। 

स्वराज ने महिला टॉउन हॉल में कहा, मोदी की कैबिनेट में छह महिला मंत्री हैं, जिनमें से दो सुरक्षा संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) में शामिल हैं।उन्होंने कहा कि इसके पहले कोई भी महिला सीसीएस की सदस्य तक नहीं थी और सीसीएस के चार सदस्यों में दो महिलाएं हैं। स्वराज ने कहा, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी को महिला विरोधी पार्टी कह रहे हैं, लेकिन पार्टी ने देश को चार महिला मुख्यमंत्री और चार महिला राज्यपाल दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण में बहुत आगे है। उन्होंने कहा, "पार्टी महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़े सभी मुद्दे को सुलझाने का प्रयास कर रही है। सुषमा के अलावा निर्मला सीतारमण, उमा भारती, मेनका गांधी, हरसिमरत कौर बादल और स्मृति ईरानी कैबिनेट स्तर की मंत्री हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india