हरियाणा में सरकार बनाने के लिए सोनिया गांधी ने भूपिंदर हुड्डा को फ्री हैंड दिया

By Shobhna Jain | Posted on 24th Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर, (वीएनआई) हरियाणा विधानसभा चुनाव आज जारी मतगणना के बीच त्रिशंकु विधानसभा की संभावना को देखते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपिंदर सिंह हुड्डा को पूरी तरह से प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर फ्री हैंड दिया है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मतगणना के दौरान ही कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा से फोन पर बात करते हुए भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ चुनाव नतीजों पर चर्चा की ओर हरियाणा में बदले हालात के बीच उन्हें सरकार बनाने के लिए फ्री हैंड तक दे दिया है। सोनिया गांधी ने कहा है कि हुड्डा खुद आगे बढ़कर जनतांत्रिक जनता पार्टी के मुखिया दुष्यंत चौटाला से बात कर सकते हैं। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जिससे भी बात करना चाहें हुड्डा बात करें।

गौरतलब है हरियाणा में अब तक के नतीजों में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना साफ नजर आ रही हैं। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी तो बनी है लेकिन बहुमत से काफी दूर नजर आ रही है, वहीं बात करें कांग्रेस की तो पार्टी को अब तक सामने आए चुनाव नतीजों से काफी संतुष्टि मिली है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india