शिवराज चौहान ने विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद योगी आदित्यनाथ से की बात

By Shobhna Jain | Posted on 9th Jul 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 09 जुलाई, (वीएनआई) कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करके फरार विकास दुबे की गिरफ्तार के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की।

मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि उनकी पुलिस टीम ने विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही उसे यूपी पुलिस को सौंप दिया जाएगा। वहीं एमपी के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये मध्य प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। विकास दुबे एक हत्यारा है, जिसको लेकर एमपी पुलिस अलर्ट पर थी।

गौरतलब है आज सुबह आखिरकार कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे यूपी पुलिस की गिरफ्त से फरार मध्य प्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ा। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india