शंकर सिंह वाघेला ने कहा मनमोहन सिंह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री

By Shobhna Jain | Posted on 31st Dec 2018 | राजनीति
altimg

अहमदाबाद, 31 दिसंबर, (वीएनआई) गुजरात की राजनीति के जाने माने चेहरे और पूर्व कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा मनमोहन सिंह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री है। 

शंकर सिंह वाघेला ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर हो रहे विवाद को लेकर कहा कि हमेशा सिंह का काम बोला है। वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री थे। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी को भी जमकर निशाने पर लिया। गौरतलब है वाघेला ने गुजरात विधानसभा से पूर्व उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। वो इससे पहले भाजपा में थे।

शंकर सिंह वाघेला ने बीते रविवार को कहा कि मनमोहन सिंह ने प्रचार पाने की लालसा के लिए नहीं बल्कि देश के लिए काम किया। ये खूबी उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पीएम बनाती है। वाघेला ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आज स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम पर जनता का पैसा बर्बाद कर अपना प्रचार कर रहे हैं लेकिन मनमोहन सिंह दिन रात बिना किसी प्रचार के काम करते रहे। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने 10 साल तक आर्थिक मंदी से देश को बचाया, जबकि वो दुनिया में मंदी का दौर था। ये उनकी खूबी थी। वो भाषण नहीं देते रहे, बल्कि काम किया और आज भी उनका काम बोल रहा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 2nd May 2023
Today in history
Posted on 23rd Jan 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india