नई दिल्ली, 02 दिसंबर, (वीएनआई) एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का दिल्ली में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
देवी प्रसाद त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था। वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन सोनिया गांधी के विरोध में कांग्रेस छोड़कर एनसीपी ज्वॉइन कर लिया था। एक समय में वो प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेहद करीबी भी माने जाते थे। वहीं एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने डीपी त्रिपाठी के निधन पर कहा, 'डीपी त्रिपाठी जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। वे एनसीपी के महासचिव थे। हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे।
No comments found. Be a first comment here!