सचिन पायलट ने असम-बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की

By Shobhna Jain | Posted on 19th Jul 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 19 जुलाई, (वीएनआई) राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच असम और बिहार में आई बाढ़ को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बीते शनिवार को देश के लोगों से अपील की है कि लोग एकजुट होकर से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आएं। 

सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा,  असम और बिहार बाढ़ से जो लोग प्रभावित हैं उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। अकेले असम में 68 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 36 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। मैं सभी भारतीयों से अपील करता हूं कि वह एकजुट होकर आगे आएं और इस बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें।

गौरतलब है कि असम में बाढ़ से 79 लोगों की जान जा चुकी है। वहीँ असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी कई जगहों पर खतरे के निशान से उपर बह रही है। अभी तक असम के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

....... गीता
Posted on 24th Aug 2015
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india