आरजेडी ने कांग्रेस से कहा 8 सीटों पर लड़ो या अकेले रहो

By Shobhna Jain | Posted on 19th Mar 2019 | राजनीति
altimg

पटना, 19 मार्च, (वीएनआई) बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच पेंच फंसा गया है। महागठबंधन में सबसे बड़े दल आरजेडी ने कांग्रेस को अल्टिमेटम देते हुए कहा 8 सीटों के साथ मान जाएं या बिहार में अकेले चुनाव लड़ें।  

बिहार महागठबंधन के नेताओं के बीच लगातार चल रही बैठकों के बावजूद सीट बंटवारे को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। दो दिनों पहले आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने एक ऐसा ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस से अहंकार छोड़ने की अपील की थी। सूत्रों के अनुसार  राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस को आठ से अधिक लोकसभा सीटें देने को तैयार नहीं है। वहीं आरजेडी ने कांग्रेस को नोटिस देकर आज दोपहर तक स्थिति साफ करने को कहा है। इस नोटिस के मुताबिक, कांग्रेस या 8 सीटों पर चुनाव लड़े या फिर बिहार में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 29th Dec 2023

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india