दुष्कर्म के आरोपी उप्र के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति गिरफ्तार

By Shobhna Jain | Posted on 15th Mar 2017 | राजनीति
altimg
लखनऊ, 15 मार्च (वीएनआई)| उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति को आज गिरफ्तार कर लिया गया। राज्य की पुलिस ने उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार किया। प्रजापति के खिलाफ इस साल फरवरी में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराया गया था। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले प्रजापति 27 फरवरी से ही फरार थे। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने बताया कि प्रजापति के ठिकाने की लगातार तलाश की जा रही थी। वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी बीते मंगलवार को उनके दोनों बेटों की गिरफ्तारी के बाद हुई है। इस मामले में छह अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रजापति इस साल अमेठी से विधानसभा चुनाव हार गए, जबकि 2012 में उन्हें यहां से जीत मिली थी। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मंत्री के समर्थकों पर दिल्ली के एक अस्पताल में उन्हें तथा उनकी बेटी को डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया है।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Nitish meets Governor
Posted on 13th Nov 2020
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india