दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए राम निवास गोयल

By Shobhna Jain | Posted on 24th Feb 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 24 फरवरी, (वीएनआई) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में आम आदमी पार्टी के विधायक राम निवास गोयल को एक बार फिर से चुना गया है। इससे पहले 2015 में भी वह विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज राम निवास गोयल को स्पीकर बनाने का प्रस्ताव रखा। दूसरे विधायकों ने इसका समर्थन किया, जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें स्पीकर चुना गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी राम निवास गोयल को अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राम निवास गोयल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

गौरतलब है पिछली विधानसभा में राम निवास गोयल सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे। वहीं आम आदमी पार्टी ने एक फिर से राखी बिड़ला को उपाध्यक्ष बना सकती है। पिछली सरकार में भी राखी बिड़ला उपाध्यक्ष थीं। इससे पहले दिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हुआ है। यह सत्र केवल तीन दिन का है। विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए मटिया महल के विधायक शोएब इकबाल ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
अज्ञात

Posted on 10th Sep 2015

Today in history
Posted on 22nd Feb 2022
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india