राजनाथ सिंह हरियाणा में 13 अक्टूबर को तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

By Shobhna Jain | Posted on 12th Oct 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्‍ली, 12 अक्टूबर, (वीएनआई) हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 अक्टूबर से कई रैलियां करेंगे। 

अपने तीन दिवसीय फ्रांस दौरे से बीते गुरुवार को स्वदेश लौटे राजनाथ सिंह ने अपनी यात्रा को ''अत्यंत सार्थक'' करार दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 13 से 18 अक्टूबर तक पार्टी के लिए प्रचार करूंगा। हरियाणा में 13 अक्टूबर को तीन रैलियों को संबोधित करूंगा।' राजनाथ ने कहा कि हरियाणा के बाद वह महाराष्ट्र में दो दिन 14 और 15 अक्टूबर को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

क्रिकेट
Posted on 31st Mar 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india