राहुल, सोनिया और मनमोहन गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए

By Shobhna Jain | Posted on 2nd Oct 2018 | राजनीति
altimg

सेवाग्राम (महाराष्ट्र), 02 अक्टूबर, (वीएनआई) महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता आज सेवाग्राम आश्रम में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बापू कुटी में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने बापू की कुटिया में बर्तन भी धोए। राष्ट्रपिता अपने जीवन के आखिरी कुछ वर्षों के दौरान यहां रहे थे। इनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। राहुल ने उस पेड़ के निकट पौधा लगाया लगाया जिसे उनके पिता राजीव गांधी ने 1986 में लगाया था। वहीं कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने संवाददाताओं से कहा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देना हमारे लिए नई बात नहीं है। भाजपा अब गांधी जी और सरदार पटेल को याद कर रही है।’


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india