राहुल गाँधी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की

By Shobhna Jain | Posted on 9th Jun 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 9 जून (वीएनआई)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी 118वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिरसा मुंडा एक भारतीय जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक नेता और लोक नायक थे। वह मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखते थे। 

राहुल गांधी ने एक ट्वीट में बिरसा मुंडा को जनजातीय पहचान और आत्म-गौरव के योद्धा के रूप में संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मैं उलगुलान के नेता बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर पूर्ण सम्मान के साथ नमन करता हूं।

राहुल ने यह भी कहा कि जनजातीय संस्कृति भारतीय सभ्यता का आधार है। उन्होंने कहा, आज, बिरसा मुंडा को वास्तविक श्रद्धांजलि आदिवासी भाइयों और बहनों के साथ खड़े होकर दी जानी चाहिए थी, जो दमन और विस्थापन का सामना कर रहे हैं।

 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
- आज का इंसान

Posted on 27th Oct 2016

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india