राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा से ट्वीट किया

By Shobhna Jain | Posted on 31st Aug 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 31 अगस्त, (वीएनआई) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने अपनी कैलाश यात्रा पर कैलाश पर्वत की फोटो के साथ शांति का मंत्र ट्वीट किया है।

गौरतलब है शिवभक्त माने जाने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। यह यात्रा 12 दिनों की होगी। राहुल 12 सितंबर को यात्रा से वापस लौटेंगे। वहीं राहुल ने ट्विटर पर, ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतम् गमय। ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति: ॥ का मंत्र लिखा।

एक जानकारी के अनुसार राहुल गांधी बीजिंग से लहासा और फिर सागा जाएंगे। राहुल सागा में एक या दो दिन रुकने का प्लान है। जिसके बाद मानसरोवर की ओर बढ़ेंगे। आगे की यात्रा में वे बेस कैंप में ठहरेंगे। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 17th Feb 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india