राहुल गाँधी ने एम्स में लालू से मुलाकात की

By Shobhna Jain | Posted on 30th Apr 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (वीएनआई)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद से दिल्ली के एम्स में मुलाकात की। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को बीते महीने दिल व गुर्दे से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि आधा घंटे की अपनी मुलाकात के दौरान राहुल ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी की। लालू प्रसाद को 29 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां छह चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। इसमें शल्य चिकित्सा, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी व न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक शामिल हैं।

इससे पहले लालू का राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) रांची में इलाज कराया गया था। लालू को बिरसा मुंडा जेल में रहने के दौरान स्वास्थ्य संबंधी शिकायत पर 17 मार्च को रिम्स में भर्ती कराया गया था। लालू चारा घोटाला से जुड़े मामले में 23 दिसंबर, 2017 से जेल की सजा काट रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री 2013 से चारा घोटाले के चार मामलों में दोषी करार दिए गए हैं। हालिया, दुमका कोषागार मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
Today in history

Posted on 5th Mar 2022

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india