राहुल ने फिर प्रधानमंत्री मोदी को राफेल पर बहस की चुनौती दी

By Shobhna Jain | Posted on 9th Apr 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 09 अप्रैल, (वीएनआई) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को राफेल, नोटबंदी और नीरव मोदी के मामलों पर बहस की चुनौती दी है। 

राहुल गाँधी ने आज कहा कि वह तीन विषयों पर पूर्ण तैयारी करके मेरे साथ बहस करने आएं। राहुल गांधी ने आज ट्वीटर पर लिखा कि, प्रिय प्रधानमंत्री, क्या आप भ्रष्टाचार पर मेरे साथ बहस करने से डरे हुए हैं? मैं आपके लिए यह आसान कर सकता हूं। चलिए किताब खोलकर आप इन विषयों पर तैयारी कर सकते हैं: 1. राफेल +अनिल अंबानी 2. नीरव मोदी 3. अमित शाह +नोटबंदी।  गौरतलब है पहले भी कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गाँधी सीधी बहस की चुनौती दे चुके हैं। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष एक बेखबर नेता हैं।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 3rd Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india