नई दिल्ली, 30 अप्रैल, (वीएनआई) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता पर मचे कोहराम पर प्रतिक्रिया देते हुए इस पूरे विवाद को बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं।
गौरतलब है कि राहुल पर ब्रिटिश नागरिकता होने का आरोप लगा है, जिसपर गृह मंत्रालय ने नोटिस जारी करके उनसे 15 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके बाद भाजपा भी राहुल गांधी पर हमलावर है। गौरतलब है बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखकर राहुल को ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया है।
वहीं प्रियंका से गृह मंत्रालय के पत्र पर जवाब देते हुए कहा, मैंने ऐसी बकवास पहले कभी नहीं सुनी। पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी हैं। उनके सामने वह पैदा हुआ, उनके सामने उसकी परवरिश हुई और उनके सामने वह बड़ा हुआ। सबको मालूम है, क्या बकवास है यह।'
No comments found. Be a first comment here!