प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जितना कीचड़ उछालोगे, उतना कमल खिलेगा

By Shobhna Jain | Posted on 25th Sep 2018 | राजनीति
altimg

भोपाल, 25 सितम्बर, (वीएनआई) प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी और गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ का बवंडर रचा जा रहा है।

गौरतलब है भोपाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर  कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम कितने भाग्यवान हैं, पता नहीं किस जन्म में हमने कितने पुण्य किए होंगे कि हमें भी इस महान पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में मां भारती की सेवा करने का मौका मिला। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार ही हमारी प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान राफेल डील पर बिना नाम लिए कहा कि झूठ का बवंडर फैलाया जा रहा है। राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जितना कीचड़ उछालेंगे उतना ही कमल खिलेगा। कांग्रेस ने गाली देने में पूरी ताकत लगाई। कांग्रेस पार्टी ने संतुलन खो दिया है। कांग्रेस पार्टी देश के बाहर गठबंधन खोज रही है। कांग्रेस पार्टी पराजय के भय से गठबंधन करने पर आ गयी है। सत्ता के नशे में छोटी-छोटी पार्टियों को कुचल देनी वाली कांग्रेस आज उन्हीं छोटे दलों के पैरो में पड़ी है।

मोदी ने आगे कहा कि हम धन बल के हिसाब से चुनाव ना तो लड़ते हैं और ना ही लड़ना चाहते हैं, हम जन बल के हिसाब से चुनाव लड़ते हैं। इसीलिए हमारा मंत्र है 'मेरा बूथ - सबसे मजबूत'। सबका साथ सबका विकास ये सिर्फ चुनावी नारा नहीं है। उज्जवल भारत के लिए, कोटि-कोटि भारतीय आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सोच समझ के चुना हुआ ये हमारा मार्ग है। जिस पार्टी के पास ऐसे कार्यकर्ताओं की फौज हो जिनका देश के सिवा कोई सपना ना हो उस पार्टी के लिए विजय निश्चित होती है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि कोई भी वर्ग छूट न जाए। वोट बैंक की राजनीति दीमक की तरह है। ऐसी राजनीति समाज में बर्बादी ले आई। सशक्त भारत के लिए सबका विकास जरूरी है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india