ओम प्रकाश चौटाला ने बड़े बेटे अजय चौटाला को भी पार्टी से निकाला

By Shobhna Jain | Posted on 14th Nov 2018 | राजनीति
altimg

चंडीगढ़, 14 नवंबर, (वीएनआई) इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने अपने बेटे अजय चौटाला को पार्टी से निकाल दिया है। इससे पहले ओम प्रकाश चौटाला अपने दोनों पोतों को भी पार्टी से बाहर कर चुके हैं। 

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर को वो ओमप्रकाश चौटाला से मिले थे, जिसके बाद जिसके बाद अजय के निष्कासन पर फैसला हुआ। अजय चौटाला को पार्टी महासचिव के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है।

गौरतलब है इससे पहले ओम प्रकाश चौटाला अपने दोनों पोतों दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला को पार्टी से बाहर कर चुके हैं। हाल ही में दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में ये कार्रवाई की गई। दुष्यंत और दिग्विजय, अजय चौटाला के बेटे हैं, अजय को भी अब पार्टी से बाहर कर दिया गया है। अजय चौटाला के बड़े बेट दुष्यंत चौटाला हिसार से सांसद हैं। वहीं छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला इनेलो के यूथ विंग इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india