राजग बिहार उपचुनाव में तीनों सीटों पर आगे

By Shobhna Jain | Posted on 14th Mar 2018 | राजनीति
altimg

पटना, 14 मार्च (वीएनआई)| बिहार की अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद व भभुआ विधानसभा सीटों हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में भाजपा के नेतृत्व वाला राजग आगे चल रहा है। 

राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महागठबंधन के उम्मीदवार तीनों सीट पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। अररिया में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह राजद उम्मीदवार सरफराज आलम से आगे चल रहे हैं। भभुआ में भाजपा की रिंकी पांडे कांग्रेस के शंभु पटेल से आगे हें, जबकि जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) के अभिराम शर्मा जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार सुदय यादव से आगे चल रहे हैं। हालांकि, यह शुरुआती रुझान है, लेकिन यहां राजग खेमे में अभी से जश्न का माहौल है।  निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india