नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा मैं मरते दम तक रहूंगा राहुल-प्रियंका का वफादार

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Nov 2021 | राजनीति
altimg
नई दिल्ली, 22 नवंबर, (वीएनआई) कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वो मरते दम तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का वफादार रहेंगे। 
 
लुधियाना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी के एकजुट चेहरे को सामने रखते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों एक साथ नजर आए। इस दौरान सिद्धू ने कहा '3 महीने में जो काम हुआ वह पिछले साढ़े चाल साल में नहीं हुआ था। मैं मरते दम तक राहुल, प्रियंका गांधी के प्रति वफादार रहूंगा। यूपी में प्रियंका गांधी ने 2022 के चुनावों में महिलाओं के लिए 40 फीसदी आरक्षण की घोषणा कीं हैं। मैं कहूंगा, हमारे पंजाब मॉडल में 50 फीसदी कोटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम किसानों को 8000 करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रहे हैं। बताओं कौन सा राज्य इतनी सब्सिडी दे रहा है। सिद्धू ने आगे कहा कि, औद्योगिक क्रांति रूस और चीन में आई, लेकिन पंजाब के विकास के लिए माफिया राज को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव नैतिक सिद्धांतों पर लड़ा जाएगा और ईमानदारों की जीत होगी।

Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

कबीर
Posted on 28th Feb 2016
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india