मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल

By Shobhna Jain | Posted on 19th Dec 2019 | राजनीति
altimg

लखनऊ, 19 दिसंबर, (वीएनआई) समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

एक जानकारी के अनुसार अचानक उनके नाक से ब्लड आने के बाद आनन फानन में उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अस्पताल पहुंचने से पहले की डॉक्टरों को मुलायम सिंह की तबीयत के बारे में सूचित कर दिया गया था। जैसे ही सपा नेता अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत भर्ती कर लिया और उनका इलाज किया जा रहा है। 

गौरतलब है कि रूटीन चेकअप के लिए मुलायम सिंह पहले भी सिविल अस्पताल आते रहे हैं। वहीं मुलायम सिंह को शुगर की शिकायत है, आज भी उनका शुगर लेवल बढ़ने की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले दो महीने से मुलायम के स्वास्थ्य की जांच लगातार की जा रही है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india