हेगड़े की टिप्पणी से मोदी सरकार ने किनारा किया

By Shobhna Jain | Posted on 27th Dec 2017 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (वीएनआई)| केंद्रीय राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की टिप्पणी से मोदी सरकार ने आज किनारा कर लिया। अनंत कुमार ने 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द की आलोचना की थी और कहा था कि भाजपा सरकार संविधान की प्रस्तावना से इस शब्द को हटाने के लिए 'संविधान में संशोधन करेगी।' 

राज्यसभा में विपक्ष ने एकजुट होकर हेगड़े की टिप्पणी का विरोध किया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री विजय गोयल ने सदन से कहा, हम संविधान के प्रति वचनबद्ध हैं। हम मंत्री की टिप्पणी से सहमत नहीं हैं। हेगड़े ने कथित तौर पर अपनी टिप्पणी में कहा था, धर्मनिरपेक्ष लोग अपने खून के बारे में नहीं जानते। हां, संविधान ने हमें धर्मनिरपेक्ष कहने का अधिकार दिया है..लेकिन संविधान में कई बार संशोधन किया गया है, हम भी इसमें संशोधन करेंगे। हम इसी के लिए सत्ता में आए हैं।

विपक्ष ने आज मंत्रिमंडल व संसद से हेगड़े के निष्कासन की मांग की। विपक्ष ने कहा कि उन्होंने भारत के संविधान व इसके निर्माता भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर बार-बार सदन स्थगित करने को मजबूर किया।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 10th Mar 2020

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india