मनोज तिवारी ने आग हादसे पर कहा आप कार्यकर्ता है फैक्ट्री मालिक

By Shobhna Jain | Posted on 9th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 09 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली की अनाज में मंडी में बीते रविवार लगी आग पर भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि अनाज मंडी में जिस फैक्ट्री में आग भड़की, उसका मालिक आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। 

मनोज तिवारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अनाज मंडी में जिस फ्लोर पर आग भड़की है, उसका मालिक रेहान है। रेहान आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। तिवारी ने कहा आम आदमी पार्टी को इस पर जवाब देना चाहिए। इससे पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद विजय गोयल आग लगने के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को इन लोगों के लिए कुछ करना चाहिए, लेकिन वो राजनीति में व्यस्त है। गौरतलब है दिल्ली की अनाज मंडी में रविवार सुबह लगी भीषण आग में 43 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india