महाराष्ट्र में सरकार बनाने का आज आखिरी दिन

By Shobhna Jain | Posted on 7th Nov 2019 | राजनीति
altimg

मुंबई, 07 नवंबर, (वीएनआई) महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच लगातार जारी खींचतान के बीच भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से करेगा मुलाकात। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज सुबह राजभवन पहुंचेगा और सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। इस बाबत राजभवन को पहले ही जानकारी दे दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश की विधानसभा कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में आज सरकार बनाने का दावा पेश करने का आखिरी दिन है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Today in History
Posted on 27th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india