केजरीवाल ने कहा जिसे दंगों से फायदा, वही करवाता है

By Shobhna Jain | Posted on 18th Dec 2019 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 18 दिसंबर, (वीएनआई) दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भड़की हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके पीछे विपक्ष का हाथ बताते हुए कहा कि जिसे दंगों से फायदा होता है वही करवाता है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना राजनीतिक दल का नाम लिए कहा इस देश में दंगे कौन कराता है और किसकी ताकत है दंगे कराने की, आप सबको पता है। जो विपक्ष आरोप लगा रहा है दंगे कराने का, वह जानता है कि दंगे कौन करवा रहा है। उन्होंने कहा कि दंगे से उनकी पार्टी को नुकसान ही होगा, इसलिए आप पर आम आदमी पार्टी पर दिल्ली में दंगे फैलाने का आरोप निराधार है। 

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले भी यही हथकंडा अपनाया था। उन्होंने कहा उनकी तरफ से रोज एक ही बयान आम आदमी पार्टी करवा रही है। आप क्यों कराएगी? आम आदमी पार्टी को इससे क्या फायदा है? पिछले चुनाव से पहले भी बवाना और त्रिलोकपुरी में हिंसा फैलाने की कोशिश की थी। आज भी यही कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने दिल्ली की लोगों शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि वह अराजक तत्वों की हरकतों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि इन हरकतों का जवाब चुनाव में दिया जाएगा।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 16th Jan 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india