केजरीवाल ने रामलीला मैदान को लेकर कहा पीएम का नाम बदलो, शायद वोट मिल जाएं

By Shobhna Jain | Posted on 25th Aug 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 25 अगस्त, (वीएनआई) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली रामलीला मैदान का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। वहीं राजधानी में इसे लेकर सियासी महाभारत छिड़ गई है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, रामलीला मैदान इत्यादि के नाम बदलकर अटल जी के नाम पर रखने से वोट नहीं मिलेंगे। भाजपा को प्रधानमंत्री जी का नाम बदल देना चाहिए। तब शायद कुछ वोट मिल जाएं, क्योंकि अब उनके अपने नाम पर तो लोग वोट नहीं दे रहे।

गौरतलब है उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कुछ सदस्यों ने रामलीला मैदान का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी मैदान' रखे जाने का प्रस्ताव रखा तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर अटल के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगा दिया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। हालांकि इस विवाद पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी ने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं रखा है। उन्होंने कहा, 'भगवान राम में हमारी आस्था है और हम उनकी पूजा करते हैं, इसलिए रामलीला मैदान का नाम बदलने का सवाल ही नहीं उठता।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Connect with Social

प्रचलित खबरें

altimg
आज का दिन :

Posted on 17th Nov 2018

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india