केजरीवाल ने कहा भाजपा सीलिंग पर चर्चा छोड़कर चली गई

By Shobhna Jain | Posted on 30th Jan 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 30 जनवरी (वीएनआई)| दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिस प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शहर में जारी सीलिंग पर बात करने के लिए कहा था वह चर्चा छोड़कर चले गए। 

केजरीवाल ने संवाददातों से कहा, हमारे सभी विधायक और पार्षद भाजपा प्रतिनिधिमंडल (दिल्ली भाजपा इकाई प्रमुख मनोज तिवारी के नेतृत्व में) के साथ बैठक के लिए इकट्ठा हुए थे। उन्होंने सभी के सामने चर्चा करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, इस बारे में कुछ भी गोपनीय नहीं है। यह कोई व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है। यह एक सार्वजनिक मामला है। मैंने उनसे साथ बैठकर चर्चा करने और सीलिंग अभियान का समाधान ढूंढने की विनती की। लेकिन वे चले गए। 

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचा था। उन्होंने आगे कहा, यह बहुत अच्छा अवसर था। दोनों राजनीतिक पार्टियां इस मामले पर चर्चा कर सकती थीं और उसके बाद समाधान सुझाने के लिए उपराज्यपाल से संपर्क कर सकती थीं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर एक मॉनिटरिंग कमिटी द्वारा दिल्ली नगर निगम के जरिए व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए आवासीय संपत्तियों का इस्तेमाल करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलिंग अभियान चलाया जा रहा है। 


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 25th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 16th Jun 2023
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india