केजरीवाल ने कहा पहले कांग्रेस ने घोटाले किए, अब भाजपा कर रही

By Shobhna Jain | Posted on 17th Feb 2018 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 17 फरवरी (वीएनआई)| दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि पहले कांग्रेस घोटालों के जरिए लाभ उठाती थी और अब भाजपा घोटालों के जरिए लाभ ले रही है और यही वजह है कि भाजपा कभी भी कांग्रेस सदस्यों को जेल नहीं भेजेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक 'घोटाला' वर्ष 2011 में शुरू हुआ और अभी तक चल रहा है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, भाजपा कांग्रेस पर और कांग्रेस भाजपा पर दोषारोपण कर रही है, लेकिन सच यह है कि कांग्रेस के समय के सभी घोटाले अब भी चल रहे हैं। पहले कांग्रेस ने पैसा बनाया, अब उन सभी घोटाले से भाजपा पैसा बना रही है। यही वजह है कि भाजपा ने अभी तक किसी भी कांग्रेस सदस्य को जेल नहीं भेजा है।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

Today in history
Posted on 2nd Feb 2021
© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india