जेपी नड्डा ने कहा वही कांग्रेस है जिसने बिना लड़े जमीन सरेंडर की

By Shobhna Jain | Posted on 22nd Jun 2020 | राजनीति
altimg

नई दिल्ली, 22 जून, (वीएनआई) लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधे जाने के बाद अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमहोन सिंह पर पलटवार किया है। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, मनमोहन सिंह की लद्दाख पर टिप्पणी सिर्फ शब्दों का खेल है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के आचरण से किसी भी भारतीय को इस तरह के बयान पर विश्वास नहीं होगा। याद रखिए कांग्रेस ने हमेशा सेना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि, मनमोहन सिंह उसी पार्टी के हैं जिसने चीन को 43000 किमी जमीन सरेंडर कर दिया था। यूपीए शासन के दौरान बिना लड़े सरकार को सरेंडर करते हुए लोगों ने देखा है। बार-बार सेना को छोटा बताया गया था। उन्होंने आगे ट्वीट में लिखा, आपने पीएम रहते हुए सैकड़ों स्क्वायर किलोमीटर भारतीय जमीन चीन के सामने सरेंडर कर दी। चीन ने 2010 से 2013 के बीच 600 बार से ज्यादा घुसपैठ की।


Leave a Comment:
Name*
Email*
City*
Comment*
Captcha*     8 + 4 =

No comments found. Be a first comment here!

ताजा खबरें

Thought of the Day
Posted on 6th Apr 2025

Connect with Social

प्रचलित खबरें

© 2020 VNI News. All Rights Reserved. Designed & Developed by protocom india